सीतापुर, जनवरी 21 -- सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित संकट मोचन बजरंग धाम के गेट पर लगी भगवान की तस्वीर को अराजकतत्वों ने जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में पुजारी अजय शास्त्री सहित ग्रामीण थाना सदरपुर पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्यो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है कुछ लोगो द्वारा क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...