सीतापुर, जनवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर सोमवार को साफ तौर पर देखने को मिला। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज ठप रहने से जहां ग्राहकों को दिनभर भटकना पड़ा, वहीं कारोबारियों के लेनदेन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया। वहीं आम ग्राहकों के कामों पर भी असर पड़ा है। सुबह से ही बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के कारण जरूरी काम से पहुंचे लोग निराश होकर लौटते नजर आए। हालांकि जिले में अधिकांश एटीएम सामान्य रूप से काम करते रहे। एक औसत सरकारी बैंक शाखा में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का नकद लेनदेन होता है। हड़ताल के चलते चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी, कैश डिपॉजिट और लोन से जुड़े काम पूरी तरह प्रभावित रहे। अनुमान है कि एक दिन की हड़ताल से जिले भर में करीब 650 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.