लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर/ कस्ता। हरगांव ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण को लेकर एक बार फिर लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 18 अप्रैल की सुबह छह बजे तक इस हाईवे से वाहन नहीं निकल सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। ज्यादातर वाहन खीरी टाउन और कस्ता रोड पर मोड़ दिए गए हैं। रविवार को कस्ता चौराहे के पास खराब हुए पांच ट्रकों के कारण रविवार दोपहर से यातायात प्रभावित हो गया। लंबा जाम लग गया। वाहनों को निकलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लखीमपुर सीमा और सीतापुर जिले में हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम अर्से से चल रहा है। अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से ओवरब्रिज पर काम पूरा करने के लिए तीसरी बार रूट डायवर्जन हो रहा है। वाहनों को 18 अप्रैल तक के लिए सीतापुर फोरलेन की जगह कस्ता और खी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.