सीतापुर, जनवरी 22 -- केसरीगंज़। कंपोजिट स्कूल नयागांव नेवादा व प्राथमिक विद्यालय नयागांव नेवादा प्रथम में ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के कदम प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें दोनों विद्यालयों के 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, कबड्डी, लेमन रेस, फ्रॉग रेस, बैलून रेस सहित कई मनोरंजक एवं शारीरिक विकास से जुड़े खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...