सीतापुर, जून 15 -- हरगांव, संवाददाता। धौरहरा की पूर्व सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा के गया सिंह, सुमित्रा सिंह चैहान महाविद्यालय कल्याणपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल मौजूद रहे। रेखा वर्मा ने सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से योजनाओं के बारे में जनता में प्रचार प्रसार करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने भी कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां, मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.