सीतापुर, जनवरी 27 -- खैराबाद। खैराबाद में विवाहिता ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। परिवार वाले आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला के मायके वाले अपने साथ लेकर चनले गए। खैराबाद के मोहल्ला मिया सराय निवासी जहीर की पत्नी फरहीन बानो ने मंगलवार को चाकू से दोनों हाथों की नशे काट ली। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। परिवार वालो के मुताबिक फरहीन की मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं हुई। थाना प्रभारी खैराबाद के मुताबिक परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.