सीतापुर, जनवरी 27 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर के रजनापुर में बीते 12 दिसंबर को अनुराग गिरि (25) की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर जहर देकर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 47 दिन बाद तंबौर पुलिस ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टर्माटम के लिए भेजवाया है। रजनापुर निवासी जुगुरता के मुताबिक पति अनुराग गिरि (25) 12 दिसंबर को देर रात शराब के नशे में घर आए थे। कुछ देर बाद अनुराग की तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। जुगुरता का आरोप है कि अनुराग गांव के ही एक युवक के साथ गया था। जुगुरता ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी जुगुरता ने पति की जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग ...