सीतापुर, मई 7 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र में स्थित गौरा गांव निवासी हिमा देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी सोनू कुमार भार्गव ने गृह क्लेश के चलते सोमवार देर रात रस्सी के सहारे फंदे से लटक गई। मृतक हिमा का मायका श्यामपुर मजरा बसावनपुर थाना सदरपुर का है। हिमा की शादी सोनू कुमार भार्गव के साथ अरसा एक साल पहले हुई थी। प्रभारी निरीक्षक रामपुर मथुरा कृष्ण नंदन तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दोनों पक्षों से कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.