सीतापुर, मार्च 30 -- सिधौली, संवाददाता। विधानसभा में प्रथम आगमन पर शनिवार को कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता अमर सिंह राना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा व शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी के सिधौली विधानसभा में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. बृजविहारी, प्रदीप सिंह चैहान, रामहर्ष रावत, केशव बंसल, विजेन्द्र पाल सिंह, अमरदीप यादव, सचिन यादव, सोनापती, कमला रावत, सुनीला रावत, लालबचन, हारून व आदित्य शुक्ला सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.