सीतापुर, जनवरी 27 -- महमूदाबाद, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के सुंदौली में प्राचीन रामलीला समारोह समिति का 73 वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दिन में रामलीला एवं रात्रि में भव्य नाटकों का मंचन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। पांच दिवसीय समारोह में ताड़का वध, पुष्पवाटिका, नारद मोह, धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता स्वयंवर के कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला के दिन के कार्यक्रमों के साथ रात्रि में नाटकों का शानदार मंचन हुआ। पांच दिन तक चली रामलीला के अंतिम दिन धनुष भंग का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम विश्वामित्र के साथ जनकपुरी जाकर शिव धनुष को तोड़ सीता का वरण किया। रामलीला में रावण-बाणासुर व लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मौजूद दर्शकों को आनंदित किया। रामलीला के दौरान राम के रूप ...