सीतापुर, जनवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर इलाके में दहेज में बाइक व दो बीघा जमीन की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पीड़िता से गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लहरपुर क्षेत्र के सालारपुर निवासी पवन कुमारी के मुताबिक पांच साल पूर्व उसकी शादी तंबौर क्षेत्र के चटेला गांव निवासी अमरू से हुई थी। पीड़ित ने दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया कि उससे दहेज में बाइक व दो बीघा जमीन की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से भगा दिया गया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति के अलावा ससुर सोनेलाल, सास, महरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.