सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद के कलुवापुर में दबंगों ने एक दंपति और बेटे की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कलुवापुर गांव निवासी रिहाना के मुताबिक पड़ोसी सबी के परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रंजिश के चलते बीते शुक्रवार को सबी, टिल्लू, आरिफ व टेनी उनके घर के सामने आ धमके। आरोपियों ने गालियां देते हुए उनका घर घेर लिया। शोर सुनकर पति जाहिद और बेटा चांद बाबू बाहर निकले तो आरोपियों ने लाठी- डंडे से दोनों की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन रिहाना बीच- बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उनकी भी डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि अब आरोपी पीड़िता के परिवार को जान से मानने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी महमूदाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.