सीतापुर, मार्च 22 -- महमूदाबाद, संवाददाता। होली मिलन समारोह से समाज में समरसता व भाईचारे का संदेश जाता है। हमें मिलजुलकर का अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी चाहिए। त्योहार आपसी भाईचारे, एकता बढ़ाने का काम करते हैं। यह बातें विधायक आशा मौर्या ने लॉयर्स एसोसिएशन सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में महमूदाबाद में विकास की गंगा बही है। सभी बड़ी योजनाएं लगभग स्वीकृत हो चुकी है। कुछ पर काम चल रहा है। अधिवक्ताओं ने सभागार को बड़ा करने की मांग की है जिसके लिए शासन को लिखा जा चुका है। जल्द ही एक वृहद सभागार का निर्माण करा दिया जाएगा। संकटा देवी धाम समिति अध्यक्ष रमेश वाजपेई ने संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के मौके पर सभी लोग आपसी कटुता को छोड़कर एक दूसरे के प्रति समरसता का भाव रखें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.