सीतापुर, जनवरी 27 -- महमूदाबाद, सीतापुर। स्थानीय नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा काटा और जलपान का भी बहिष्कार कर दिया। हालांकि ईओ ने सभासदों को समझाते हुए सभी वार्डों में समान रूप से कार्य कराने का वादा किया। उन्होंने दिसंबर तक का आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश किया। चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में नूरपुर वार्ड के सभासद सिराज ने कहा कि जीआईएस सर्वे कब तक लागू होगा। इस पर गौर किया जाना चाहिए, इसके लिए जनता परेशान है। सुंदौली वार्ड के सभासद सुनील मौर्य ने कहा कि राज्य वित्त का हिसाब सभासदों के समक्ष रखा जाए। इस मांग पर जिम्मेदारों ने जवाब दिया कि अगली बोर्ड बैठक में विवरण दिया जाएगा। सभासद आसिफ सईद ने विकास कार्यों का मुददा उठाते हुए कहा कि वार्डों में चल रहे विका...