सीतापुर, मई 5 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। सन्दना थाना क्षेत्र के गंगोय में ईंट भट्ठे पर खेल रहे 13 महीने के मासूम की ट्रैक्टर पकमेल के टायर के नीचे दबकर मौत हो गयी। बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संदना थाना क्षेत्र के गंगोय स्थित ईंट भट्ठा पर ईंटा पथाई का काम कर रहे मजदूर खलेगढी निवासी रामशंकर के 13 माह का पुत्र निवांश की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। वह ईंट पथाई करते रहते है और बेटा खेलता रहता है। भट्ठे पर ट्रैक्टर-पकमेल से गीली मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा था। ट्रैक्टर पकमेल गीली मिट्टी पलटकर मुड़ रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी सन्दना पुलिस को दी गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.