सीतापुर, मार्च 30 -- बिसवां, संवाददाता। कृष्णा देवी म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर सेक्शन के कक्षा-6 में टॉपर आयुषी पटेल, कक्षा-9 सी की टॉपर अनामिका व सीनियर सेक्शन 11 ए की टॉपर सृष्टि शुक्ला सहित अन्य मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि एसडीएम मनीष कुमार, बिसवां लायर्स एशोसिएशन अध्यक्ष कमलेन्द्र बाजपेयी, समाजसेविका शांति शर्मा, निशा जायसवाल, प्रधानाचार्या लक्ष्मी नैंसी, उपप्रधानाचार्या ऊषा अवस्थी ने परीक्षाफल वितरित किए। मुख्य अतिथि एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि आज कंपटीशन का युग है। इसमें केवल नंबर से ही काम नहीं चलता, वरन आपको ज्ञान प्राप्त करना है, जिसके लिए आपको अधिक से अधिक मेहनत करनी होगी। प्रधानाचार्य लक्ष्मी नैंसी ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कठिन परिश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.