सीतापुर, मार्च 30 -- महमूदाबाद, संवाददाता। जल मनुष्यों साथ-साथ पशुओं और पेड़-पौधों के लिए अत्यंत उपयोगी है। जल का अधिकाधिक उपयोग पूरे विश्व के लिए संकट खड़ा कर सकता है। इसलिए जल को बर्बाद होने से बचाने के लिए जरूरी उपाय किये जाने चाहिए। ऐसा संदेश देने के उद्देश्य से बच्चों को जल संरक्षण टॉपिक देकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्था टीम पहल के जिला प्रभारी उमेश वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय बघाइन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारों और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से ही जल संचयन को बढ़ावा दिया जा सकता है। शिक्षिका दीप्ति वर्मा, ऊषा वर्मा और शिवेंद्र प्रताप ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराई। टीम पहल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों जाह्नवी वर्मा, प्रज्ञा, शिवांशी, सुंदूस फिरदौस, अफिफा शेख, आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.