सीतापुर, दिसम्बर 9 -- सीतापुर, संवााददाता। उदघाटन के एक माह बाद एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ी। मंगलवार की शाम चार बजकर 43 मिनट पर ट्रेन सीतापुर जंक्शन पर पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन चार बजकर 48 मिनट पर शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गये। गोमतीनगर से सीतापुर का चेयरकार का किराया 496 रूपये निर्धारित किया गया है। व्यापारियोें और यात्रियों ने मांग की है कि ट्रेन को दिल्ली तक बढ़ाया जाये। जिससे कि जनपद के व्यापार को गति मिल सके और विकास की तरफ अग्रसर हो सके। सोमवार छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह के सभी दिन चलेगी। जिससे यात्री कम समय में आरादायक सफर का आनंद ले सकेंगे। ट्रेन में चेयरकार और एग्जीक्यूटिव सीटें उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...