सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता। पारंपरिक जल निकायों के पुनर्जीवीकरण व जल संरक्षण के लिए समर्पित जल योद्धाओं का एक दल आगामी रविवर 23 मार्च को जनपद की सीमा पर स्थित तपोवन सिद्धाश्रम (धोबिया) पहुंच रहा है। जल मंगल श्रृंखला के अंतर्गत की जा रही इस यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से 'गोमती और तपोवन सिद्धाश्रम के प्राकृतिक जलस्रोत विषयक संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के कार्यक्रम के संयोजक 'मैं तुम्हारी गोमती हूं' अभियान चला रहे सुशील सीतापुरी की ओर से दी गयी है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी संस्था सेवा सदन के आमंत्रण पर तपोवन सिद्धाश्रम पहुंच रहे दल में आकाशवाणी लखनऊ व बरेली की पूर्व निदेशक मीनू खरे, लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड के अनिल शुक्ला व शोएब कुरैशी, उल्लास सृजन फाउंडेशन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.