सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। मानपुर क्षेत्र में दुकानदार ने गुटखा नहीं दिया तो दबंगों ने कारोबारी व उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने दौड़कर बचाया तो आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने संदीप, रामेश्वर, सतीश व परवन के खिलाफ मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्षिमनपुर मजरा कल्यानपुर गांव निवासी सुरेंद्र के मुताबिक घर के पास ही उसकी परचून की दुकान है। 26 जनवरी को वह दुकान बंद कर घर के अंदर खाना खाने जा रहा थे। तभी गांव का ही संदीप दुकान पर आकर गुटखा मांगने लगा। सुरेंद्र ने दुकान बंद कर देने की बात कही तो आरोपी संदीप, रामेश्वर, सतीश व परवन ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी सरिता देवी ने मना किया तो उनकी भी लात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.