सीतापुर, जनवरी 27 -- महोली, संवाददाता। कोतवाली इलाके में मंगलवार को खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा संविदा लाइन मैन करंट लगने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां मंगलवार को मौत हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महोली इलाके के पाल्हापुर गांव निवासी महेश कुमार(35) क्षेत्र के ही कैंबा विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइन मैन है। मंगलवार सुबह वह महसुनिया गंज मोड़ पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी बीच उसको करंट का तेज झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोगों ने फौरन उसे इलाज के लिए महोली सीएचसी पहुंचाया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.