लखनऊ, दिसम्बर 6 -- इटौंजा, संवाददाता। महिगंवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार डंपर बीकेटी से कुम्हरावा मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिरसा कमालपुर निवासी अनिल यादव, सागर यादव और विकास यादव बाइक से बेहटा स्थित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल सागर यादव को रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल, बीकेटी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफ़र कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...