पीलीभीत, नवम्बर 20 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 22 दिन से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पीलीभीत पहुंच गया। देर रात अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कोर जोन में छोड़ दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ से सटे सीतापुर क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दहशत बनी हुई थी। उसको पकड़ने के लिए तमाम कवायत की गई। मंगलवार की देर रात तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में वह फस गया। इसकी जानकारी शासन को दी गई। शासन ने तय किया कि तेंदुए को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भेजा जाएगा। पिंजरे में पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण और व्यवहार आकलन करने के बाद गुरुवार देर रात तेंदुए को पीलीभीत लाया गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत तेंदुए को रात में रिलीज कर दिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए को रिलीज किए जाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.