सीतापुर, जनवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट इलाके में एक व्यक्ति ने दो लोगों के नाम की पर्ची पर एक ही ट्राली गन्ने की दो बार तौल करा चीनी मिल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कर्मचारियों से संदेह होने पर जांच की तो मामला पकड़ में आया। चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रामकोट स्थित चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना बब्बन सिंह ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि मलकानगर गांव निवासी जयसिंह किराए का गन्ना लेकर 22 जनवरी को तौल कराने पहुंचा था। आरोप है कि उसने पहले प्रेमकुमार और फिर सुनीता के नाम टोकन कटवाया। इसके बाद चीनी मिल के ग्रास कांटा संख्या 2 पर भी उसने दोनों के नाम टोकन का ग्रास करवाया। जिसके बाद जब यार्ड में तैनात कर्मचारियों को ट्राली पर संदेह हुआ तो पूछताछ पर पता चला कि आरोपी ने एक ही ट्र...