लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- शुक्रवार को सीतापुर आंख अस्पताल की टीम ने कस्बे में सेवा क्लीनिक पर मुफ्त जांच कैंप लगाकर मरीजों के आंखों की जांच कर दवाएं दीं। सेवा क्लीनिक के डॉ. तनवीर अहमद के सहयोग से लगे इस कैंप में 190 मरीजों की जांचकर दवा दी गई और साठ मरीजां को भर्ती कर टीम अपने साथ ले गई। उनकी आंखों का आपरेशन करने के बाद वापस भेजा जाएगा। कैंप में अस्सी लोगों को चश्मे दिए गए। टीम में डॉ. शेखर, समीक्षा, साध्वी, मानसी, इनाया, सुशील, रोहित और कैंप इंचार्ज रामकिशोर शुक्ला मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.