लखनऊ, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में गाड़ी सड़क किनारे करने के विवाद में दबंगों ने मामा-भांजे की बेल्ट और लात घूसों से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर हरगांव पुलिस चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हरगांव कस्बा निवासी शिवांश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने मामा पंकज तिवारी के साथ बाइक से हरगांव चौराहे की ओर से जा रहे थे। इस बीच चार लोग बीच सड़क बाइक खड़ी कर खड़े थे। उन्होंने बाइक किनारे करने के लिए कहा। इस पर चार युवक गालियां देने लगे। विरोध पर आरोपियों ने बेल्ट निकालकर शिवांश और उनके मामा पंकज तिवारी की पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख लात-घूसों से पिटाई कर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.