साहिबगंज, फरवरी 9 -- सीतापहाड़ में 12 फरवरी को माता मरियम हेलमेल पर्व, तैयारी जोरों पर पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में आगामी 12 फरवरी को माता मरियम हेलमेल पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम गांधी जयंती स्कूल मैदान में होगा। इसे लेकर मिशन के फादर, सिस्टर्स, पेरिस कौंसिल, गोगो दल, युवा दल, बाबा दल की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में दुमका, रायगंज, भागलपुर डायसिस सहित अन्य डायसिस से करीब 25-30 की संख्या में फादर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत गांधी जयंती मैदान में सुबह 8:15 बजे आराधना के साथ होगी। वहीं स्टेज पर 9 बजे विभिन्न रंगों का झंडा फहराया (झंडा हिपीड़) जाएगा जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से रोजारी माला बिंती शुरू होगी । सुबह 10 बजे से स्टेज के पास मैदान में ही सभी अतिथि फादर्स के संयुक्त रूप से मिस्सा पूजा होगी। तैयारी में ...