बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धूसाह के छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को श्रावस्ती जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण दल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों के साथ सहायक अध्यापक पूनम यादव, उमा नायक एवं देवेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थल सीताद्वार एवं वहां स्थित प्राचीन मंदिर और पार्क का अवलोकन किया। शिक्षकों ने बच्चों को मंदिर के इतिहास, उसकी विशेषताओं तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त छात्रों ने ओड़ाझार के टीले का भी भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिकता को समझा। ...