सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर, संवाददाता । गोमती मित्र मंडल की ओर चलाया जा रहा स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम न केवल जनपद में बल्कि प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर भी जन जागरण एवं जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। यह बातें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीता कुंड धाम आगमन पर व्यक्त की। उन्होंने सीताकुण्ड घाट पर सीढ़ियां व पक्का घाट बनवाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह व गोमती मित्रों के निवेदन पर अपनी निधि से सीताकुंड धाम पर 13 लाख की लागत से स्थापित करवाई गई दो हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण के लिए पहुंचे सांसद ने गोमती मित्रों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा की भविष्य में अपनी निधि व जन सहयोग से पक्का घाट व सीढ़ियां भी बनवाऊंगा। आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, गोमती मित्र मण्डल के संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश...