सुल्तानपुर, अक्टूबर 5 -- सुलतानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव के बाद विसर्जन शोभायात्रा को लेकर रविवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल व ईओ लाल चन्द्र सरोज ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सीताकुण्ड घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी लगाने, समतलीकरण के लिए बालू बोरी लगवाने, लाइटिंग, सफाई-पेयजल व्यवस्था सुदृढ करने के साथ जेनरेटर लगावाने के साथ व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। सफाई निरीक्षक अधूलिका, एई संतोष कुमार, जेई नीलम कुमारी, जेई सुनील पाल,सुनील श्रीवास्तव,पुनीत गुप्ता, कपिल श्रीवास्तव,सभासद रमेश सिंह, गोमती मित्र मंडल संस्थापक मदन सिंह,मार्ग प्रकाश प्रभारी अजय तिवारी, दीपक रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.