मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिलेवासियों के लिये अच्छी खबर है। जिलेवासियों के चिरप्रतिक्षित मांगे पूरी हो गई है। सीताकुंड में 31 जनवरी से शुरू होने वाले माघी मोला को राजकीय मेले का दर्जा मिल गया है। राजकीय मेला का दर्जा मिलने से जिलेवासियों में खुशी की लहर है। पूर्व विधायक प्रणव कुमार के अथक प्रयास से सीताकुंड के माघी मेला को राजकीय माघी मेला का दर्जा मिला है। इसके लिये जिले के लोगों ने पूर्व विधायक को दिल से धन्यवाद दिया है। राजकीय मेला का दर्जा मिलने के बाद इसबार का मेला भव्य तौर पर आयोजित किया जाएगा। राजकीय मेला को सफल बनाने के लिये जिला प्रशासन की ओर से सीताकुंड में तैयारी शुरू कर दी गई है। मेला को सफल बनाने के लिये जगह-जगह सीसी टीवी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही भव्य स्टेज का भी निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं मेला में आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.