हाथरस, जुलाई 14 -- सादाबाद-हाथरस। सादाबाद के गांव अंधपुरा भाग बेदई निवासी महिला सीढियों से गिर कर घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव अंधपुरा भाग बेदई निवासी 24 वर्षीय नीतू पत्नी पुष्पेंद्र सिंह सीढियों से गिर कर घायल हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए पहले तो स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। महिला की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव आ गए। यहां पर मृतका के मायके के लोग भी आ गए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.