गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चौबेडीह उसका कला गांव निवासी प्यारी राम की पत्नी अनीता देवी शुक्रवार को सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनीता अपने घर के छत पर गेहूं पसारने के लिए गई हुई थी। उसके बाद छत से नीचे उतरने के क्रम में उसका पैर फिसल गया। उससे वह गिरकर घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...