सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके के राम रतनपुरी कॉलोनी में चोर सीढ़ी लगाकर घर के रास्ते घर में दाखिल होकर डेढ़ लाख नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी हो गए। देर रात नीद खुलने पर गृहस्वामी ने घर मे बिखरा सामान देख चीखपुकार मचाई। रतनपुरी कॉलोनी में देर रात चोरों ने निर्माणाधीन घर से सीढ़ी उठाकर घर के पीछे लगाकर सुधा के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे से बक्शा उठाकर घर के पीछे ले जाकर तोड़ा और बक्शे में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत चार लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। देर रात गृहस्वामिनी सुधा की नींद खुली तो घर में बिखरा सामान देख वह दंग रह गईं। चीखपुकार के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। खोजबीन में घर के पीछे जाकर देखने पर टूटा हुआ बक्शा और जेवरों के खाली डिब्बे और पर्स पड़े मिले। जानकारी के बाद कोतवाली देहात...