बिजनौर, फरवरी 15 -- शेरकोट। जीने की सीढ़ियों से गिरी एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। वह नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कायस्थान निवासी अबरार अहमद की 14 वर्षीय पुत्री सोनी शुक्रवार की शाम जीने से नीचे उतर रही थी। सीढ़िया मार्बल की बनी होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सीढ़ियों से लुढ़कती हुई नीचे आ गिरी। बताया जाता है कि गिरने के बाद किशोरी उठी और पानी पिया, लेकिन पानी पीते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तुरन्त ही उपचार के लिए धामपुर ले गए। जहां कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत गई। उधर सऊदी अरब में रह रहे मृतका के पिता को जब घटना की जानकारी मिली तो वह शनिवार को भारत पहुँच गए। उनके आने पर मृतका का दफीना कर दिया गया।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.