सीतामढ़ी, जनवरी 2 -- परसौनी। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक सीडीपीओ कुसुम कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी एवं वर्षा कुमारी ने सेविकाओं द्वारा एफआरएस, टेक होम राशन, केंद्र संचालन, नियमित टीकाकरण आदि कार्यों की समीक्षा की। सीडीपीओ ने सेविकाओं द्वारा किये गए एफआरएस के प्रतिशत की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे अविलंब पूरा करने का आदेश दिया। सीडीपीओ ने सेविकाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस भी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं द्वारा शत प्रतिशत एफआरएस में कमी, केंद्र संचालन में अनियमितता पायी गई, उस सेविका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी। वहीं महिला पर्यवेक्षिका द्वय ने सेविकाओं को केंद्र संचालन की सभी गतिविधि को पोषण ट्रैकर पर अ...