मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक के आंगनबाडी केंद्र शेरपुर माफी,ग्वालखेड़ा, ग्वारऊ, में संचालित आंगनबाडी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम शेरपुर में 3 केंद्र संचालित है। वहां कार्यकत्री सरोज,नेहा उपस्थित मिली। सरोज के केंद्र पर पंजीकृत 29 में से 15 बच्चे, नेहा के 26 में 12 बच्चे उपस्थित थे जबकि कार्यकत्री अंजुम अनुपस्थित थी। ग्राम पंचायत गवालखेड़ा में 03 केंद्र संचालित थे। जिसमें कार्यकत्री मंजू, रोली उपस्थित थी। केंद्र पर 15 बच्चे उपस्थित थे। रोली बीएलओ का कार्य कर रही थी एवं सहायिका सुलोचना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजय शर्मा अनुपस्थित थी। ग्राम ग्वारऊ में तीन केंद्र संचालित है, जिसमे आंगनबाडी कार्यकत्री सन्तोष एवं सहायिका फूलवती उपस्थित थी। शिवानी, उर्मिला, सर्वेश, एवं सहाय...