नैनीताल, फरवरी 17 -- बेतालघाट, संवाददाता। ब्लॉक बेतालघाट में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्यूरा की अध्यक्षता में मंगलवार को बीडीओ के माध्यम से सीडीओ नैनीताल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, विशेष रूप से मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को विस्तार से रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान मनरेगा के तहत भुगतान की भी मांग की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और बीडीओ पंकज जोशी मौजूद रहे। प्रधान संगठन की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा के तहत सामग्री मद का भुगतान करीब एक वर्ष से लंबित हैं। जिससे कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और श्रमिकों का भुगतान करीब दो माह से नहीं हो पाया है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.