सोनभद्र, फरवरी 19 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड परिसर का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय व्यवस्था तथा विद्यालय की शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा, डीडीओ हेमंत सिंह, एडीओ पंचायत अजय सिंह, अधिशासी अभियंता नूर आलम, जेई ज्ञानेंद्र, गणेश जायसवाल, मोहरलाल खरवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...