हरदोई, फरवरी 8 -- जनपद में निपुण भारत अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने की। परीक्षा में न्यून प्रदर्शन वाले 40 विद्यालयों (प्रति विकासखण्ड दो) के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। सीडीओ ने परीक्षा परिणाम की विद्यालयवार तथा कक्षावार समीक्षा की। न्यून प्रदर्शन पर अत्यन्त रोष व्यक्त किया। उन्होंने समस्त शिक्षकों को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों को लगातार अभ्यास कराएं। बच्चों की नियमित उपस्थित सुनिश्चित कराएं। शिक्षकों के मध्य कार्ययोजना के अनुसार कार्य विभाजन कर सार्थक परिणाम लाएं। आगामी परीक्षा के परिणाम में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार न पाये जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने कहा कि शैक्षिक...