हापुड़, दिसम्बर 18 -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने गुरूवार को विकासखंड हापुड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास खंड हापुड़ में फाइलों के रख-रखाव, फैमिली फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य आदि का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक में मॉडल आवास का शिलान्यास किया। सीडीओ हिमांशु गौतम गुरूवार की दोपहर हापुड़ ब्लॉक में पहुंचे। जहां सबसे पहले ब्लॉक में तैनात 13 कर्मचारियों की रोजाना उपस्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रर में रोजाना उपस्थिति दर्ज कराई जाए। इसके बाद फैमिली फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता पर कराने के साथ उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाही करें। सीडीओ ने बीडीओ श्रुति सिंह को निर्देश दिए कि ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी अभि...