गौरीगंज, जनवरी 11 -- अमेठी। संवाददाता दिसंबर 2025 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यक्रमों की प्रगति पुस्तिका में जनपद अमेठी के विभिन्न विभागों द्वारा अपेक्षित प्रदर्शन न किए जाने से नाराज सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने सात जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि ए ग्रेड प्राप्त होने तक इन अधिकारियों का वेतन बाधित रहेगा। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार समाज कल्याण विभाग में बी एवं डी ग्रेड, पंचायती राज विभाग में सी ग्रेड, उद्योग विभाग में बी एवं डी ग्रेड, नियोजन विभाग में बी ग्रेड, महिला एवं बाल विकास विभाग में बी ग्रेड तथा मत्स्य विभाग में डी ग्रेड प्राप्त हुआ है। जो शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नहीं पाया गया। इससे नाराज सीडीओ ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकार...