प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने सोमवार को विकास खंड बाबा बेलखरनाथधाम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद मनरेगा, आवास योजना और स्थापना पटल सहित सभी योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया। संबंधित पटल सहायकों को मानक के अनुसार दस्तावेज़ अपडेट करने और उनका सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जन सूचना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक और ग्रांट रजिस्टर की भी जांच की और बीडीओ को सभी रजिस्टरों को शासन से निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा संतोष सिंह, बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.