प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बीमार बच्ची की देखभाल करने के मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने जांच शुरू कर दी है। सीडीओ समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल के साथ विद्यालय पहुंचीं और वहां बच्चों से पूछताछ की। विद्यालय में दिए जाने वाले भोजन को देखा। सीडीओ ने बताया कि विद्यालय में कुछ खामियां हैं। जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करके डीएम को सौंपी जाएगी। डीएम ने अधिवक्ता ने शिकायत की है कि उनकी भतीजी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। आवासीय विद्यालय में पिछले दिनों जब वो पहुंचे तो उनकी भतीजी बीमार थी। पूछने पर प्रिंसिपल ने कहा कि उपचार कराना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। जिसके बाद डीएम ने प्रकरण पर जांच के लिए सीडीओ को निर्देश दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...