रामपुर, फरवरी 10 -- वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ सीडीओ गुलाब चंद्र व एलडीएम शिवांग जोशी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता आज समय की आवश्यकता बन चुकी है तथा केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में पहला और महत्वपूर्ण कदम है। एलडीएम ने बताया कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, नाबार्ड के सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा जनपद के समस्त ब्लाकों की चयनित ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीणों को केवाईसी प्रक्रिया, बैंकिंग सेवाएं, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.