बिजनौर, फरवरी 19 -- अफजलगढ़। सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय सहित गौशालाओं तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण करके अधीनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा सबसे पहले विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया | इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर कार्यालय के समस्त पटल सहायकों तथा अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया | दूसरी ओर सीडीओ तथा ब्लाक प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से बीडीओ कार्यालय परिसर में विदुर कैफे का उद्घाटन किया | इसके बाद विभागीय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं सहित गांव तुरतपुर तथा अगवानपुर स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया| उन्होंने गांव पुक्खावाला में संचालित आंगन बाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एडीओ (समाज कल्याण) कार्यालय में पर्याप्त सफाई न होने पर रोष व्यक्त किया| इस मौके पर बीडी...