मिर्जापुर, फरवरी 2 -- पड़री। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने सोमवार को विकास खण्ड के लोकापुर गांव के विकास कार्यों एवं अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वे शाम को तीन बजे के करीब प्राथमिक विद्यालय में संचालित अस्थायी पंचायत भवन में पंचायत सहायक कंचन कुमारी से फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्य घर योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा में बने मॉडल शॉप तथा एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) का निरीक्षण किया। आरआरसी सेंटर पर मौजूद अखिलेश कुमार मौर्य से कूड़ा प्रबंधन, छटाई एवं रख-रखाव की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सीडीओ ने 39 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया तथा मंटू चौबे से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सभा में जर्जर पोखरी के शीघ...