गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- हिटी,संवाददाता। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर185 शिकायतें प्राप्त हुईं और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ। मोदीनगर तहसील में सीडीओ ने लेखपाल की जमकर क्लास ली। मोदीनगर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ अभिनव ने समस्या सुन समाधान का आश्वासन दिया। गांव मतौर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर सीडीओ ने लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। गांव मतौर के ग्रामीणों ने लेखपाल पर सरकारी भूमि पर कब्जा कराने की शिकायत की। सीडीओ अभिनव गोपाल ने लेखपाल को बुलाया। संतोषजनक जवाब न देने पर लेखपाल को जमकर लताड़ लगाई। वकीलों ने चैंबर बनाने की मांग की। सीडीओ ने रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजने का अश्वासन दिया। सभासद प्रदीप शर्मा ने अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत दी। वहीं, लोनी में एसडीएम के ...