बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत प्रेमपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल के समय प्रधान, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक एवं ग्रामवासी रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सप्लाई सही रखने एक ट्रांसफार्मर रखवाये जाने की जरूरत है। एचटी लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं वह खेतों से निकले हैं। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ग्राम प्रधान ने बताया कि देवरार रोड से विद्युत तारों को लाया जा सकता है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण से सर्वे कराकर समस्या का निराकरण कराया जाए। बताया कि गांव के 112 लाभार्थियों को पेंशन मिल रही है। मनरेगा में 612 जॉब कार्डधारक हैं। उपस्थित तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक ने मजदूरों द्वारा मनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.