सहारनपुर, फरवरी 13 -- विकास भवन में मंगलवार को संवेदनशील प्रशासन की झलक देखने को मिली। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला को फरियाद लेकर बैठा देखा तो काफिला रोककर स्वयं उसके पास पहुंचे और पूरी गंभीरता से समस्या जानी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला कई दिनों से अपनी शिकायत के समाधान के लिए चक्कर लगा रही थी। सीडीओ ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें लोग सीडीओ के व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...